Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जयललिता ने भाजपा के संगमा को समर्थन का स्वागत किया

jayalalithe welcomed the support of bjp to sangma

21 जून 2012

चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी.ए. संगमा को समर्थन देने की औपचारिक घोषणा किए जाने का स्वागत किया।

जयललिता ने एक वक्तव्य जारी कर भाजपा का नाम लिए बगैर कहा, "मैं इस बात का स्वागत करती हूं कि अन्य पार्टियां संगमा के समर्थन में आगे आ रही हैं।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संगमा का समर्थन करने के लिए कहेंगी। इस पर उन्होंने कहा, "उनका निर्णय उन पर छोड़ दीजिए।"

सबसे पहले जयललिता व ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति चुनाव में संगमा का समर्थन करने की घोषणा की थी।

 

More from: samanya
31371

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020